
जबलपुर मध्यप्रदेश
केंद्रीय मंत्री सिंधिया 31 को आएंगे नई उड़ान का करेंगे उद्घाटन
जबलपुर मध्यप्रदेश
जबलपुर केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 मई को जबलपुर आ रहे हैं। सिंधिया यहां जबलपुर से भोपाल के लिए चार जून से शुरू होने वाली नई उड़ान सेवा का औंपचारिक उद्घाटन करेंगे।
केंद्रीय मंत्री 31 को सुवह 9.15 बजे एलायंस एयर के विमान से दिल्ली से जवलपुर पहुंचेंगे। 9.45 से 12.15 बजे तक मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 12.30 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। 4. 30 बजे डुमना एयरपोर्ट में 450 करोड़ रुपये से चल रहे कामों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे जबलपुर से भोपाल के लिए एयर अलायंस की विमान सेवा का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री शाम 6.50 बजे जबलपुर से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
एयरपोर्ट डायरेक्टर कुसुम दास के मुताबिक जबलपुर से भोपाल और ग्वालियर के लिए उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रहेगी। एयर अलायंस का विमान अभी सप्ताह में तीन दिन दिल्ली – जबलपुर-दिल्ली के बीच उड़ान भरता है। ये विमान अब जबलपुर पहुंचने के बाद भोपाल होकर ग्वालियर पहुंचेगा। वापसी में ग्वालियर से भोपाल होकर जबलपुर आकर दिल्ली जाएगा। उड़ान के लिए बुकिंग आनलाइन हो रही है। भोपाल का किराया तीन हजार है।
दिल्ली से सुबह 7:30 बजे उड़ान भरेगा और सुबह 9:30 बजे जबलपुर आएगा। जवलपुर से सुबह 10 बजे उड़ान भरेगा और पूर्वाह्न 11.10 बजे भोपाल पहुंचेगा। भोपाल से 3:05 बजे उड़ान भरेगा और शाम 4:05 बजे जवलपुर पहुंचेगा।
यहां से शाम 4.35 बजे उड़ान भरेगा।
और शाम 6:35 बजे दिल्ली पहुंचेगा।


