
छिंदवाड़ा . स्वस्थ जीवनशैली के साथ आम जनो मे पर्यावरणीय जागरूकता बढा़ने हेतु मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड भोपाल के सहयोग से कुकड़ा ग्राम उत्थान समिति के द्वारा लाईफ स्टाईल फार इनवायरमेंट की विषय वस्तु पर निबंध लेखन एवं संवाद कार्यक्रम शा हा से स्कूल चंदनगांव छिंदवाड़ा मे किया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम मे उपस्थित समाजसेवी योगेश बोपटे ने छात्रो को सम्बोधित करते हुये कहा की मिशन लाईफ की कल्पना को साकार करने के लिए हर छात्रों को संवहनीय जीवन शैली जीने की द्रष्टि से शुरुआत की गई, जो पृथ्वी के ग्रह के अनुरूप है ओर इसे नुकसान नही पहुंचाती है , जिसका ध्यान हमे रखना होगा ।
कुकड़ा ग्राम उत्थान समिति के संयोजक श्यामल राव ने कहा की छात्रो के द्वारा निबंध लेखन मे ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोत पर जो विचार लिखे गये हे जिससे की छात्रो की जीवन शैली मे बदलाव अवश्य आयेगा जो मिशन लाईफ के लिए कारगार सिद्व होगी वही छात्र ऊर्जा की बचत के लिए अपने घरो पर लगे विधुत उपकरणों का उपयोग अनावश्यक ना करते हुये आवश्यकता अनुसार ही करे ताकि बिजली की बचत हो सके । प्राचार्य शैली यादव ने कहा की प्राकृति के साथ सामांजस्य स्थापित करने के लिये हमे ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतों मे अपने घरो मे सोलर पैनल लगाकर पर्यावरण प्रदूषण मे कमी लाने पहल करे । ओर हमारे पारिस्थितिकीय तंत्र और जीवन शैली के खतरे से भावी पीढ़ी का जीवन सुरक्षित करने का संदेश दे । एम एस डब्ल्यू की छात्रा रत्न माला झरवड़े ने छात्रों को सम्बोधित करते हुये कही की पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के लिए प्रथ्वी मे पाई जाने वाली जैवविविधता का संरक्षण करना बहुत आवश्यक हे । कार्यक्रम उपरांत निबंध लेखन मे सर्वश्रेष्ठ लेखन के लिए तीन छात्रो मे अमित कहार, राजू साहू ,नेहा कवरेती , को उपस्थित अतिथियों के हस्ते पुरुस्कृत किया गया । वही उपस्थित छात्रों के द्वारा ऊर्जा के वेकल्पिक साधनो को अपनाओ पर रैली निकाली । आयोजन को सफल बनाने मे शिक्षक विकास डबली, सुरेंद्र बंदेवार, कल्पना माहोरे, कवीता साहू,पूर्वी जैन का विशेष सहयोग रहा।





