रिश्ते के भाई ने 7 वर्षीय मासूम के साथ की वारदात, पुलिस ने बालक को लिया अपने कब्जे में

Posted on

December 6, 2025

by india Khabar 24

 

फरीद खान,शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां 7 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते के नाबालिग भाई द्वारा गलत कृत्य किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के अनुसार बच्ची घर पर अकेली थी, तभी मौका पाकर नाबालिग ने उसके साथ अनैतिक हरकत की। इसी दौरान जब बालिका की मां अचानक मौके पर पहुंची, तब यह पूरा मामला सामने आया। मां को देखते ही बालक वहां से भाग गया। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे खेल रहे थे तभी यह घटना हुई है अचानक मां पहुंची तब कहीं जाकर मामला खुल पाया है।

घटना से घबराई मां ने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्ची को साथ लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण करवाया और नाबालिग को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि गंभीर आरोपों को देखते हुए कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की विवेचना की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि नाबालिक ,बच्ची का रिश्ते का भाई है। पुलिस ने नाबालिक बालक को न्यायालय के समक्ष पेश किया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है, जिसके सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Posted on

December 6, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top