स्वामी नारायण मंदिर में गुरु पूजन विधि में शामिल हुए मूख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted on

November 4, 2025

by india Khabar 24

जबलपुर आज शाम जबलपुर प्रवास के दौरान रसल चौक के समीप स्थित श्री स्वामी नारायण मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यहां गुरु पूजन विधि में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने परब्रह्म भगवान स्वामी नारायण के छठें आध्यात्मिक अनुगामी ब्रह्मस्वरूप महंत स्वामी जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और तिलक लगाया।

गुरु पूजन विधि ब्रह्म बिहारी स्वामी जी ने संपन्न कराई। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, भाजपा के ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल भी मौजूद थे।

ज्ञात हो कि स्वामीनारायण संस्था के वर्तमान प्रमुख और परब्रह्म भगवान स्वामी नारायण के छठे आध्यात्मिक अनुगामी ब्रह्मस्वरूप महंत स्वामी जी का जन्म इसी स्थान पर 13 सितंबर 1933 को हुआ था।

Posted on

November 4, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top