सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सतर्कता बुलेटिन का विमोचन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Posted on

October 30, 2025

by india Khabar 24

 

जबलपुर,
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर के मीटिंग हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आनंद कुमार द्वारा सतर्कता बुलेटिन का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में उप मुख्य सतर्कता अधिकारीगण श्री अनिल कुमार तिवारी, श्री सौरव कुमार, श्री मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुबोध विश्वकर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री रजनीकांत साहू, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।। श्री शशांक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री स्वप्निल पाटिल, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) श्री शचिपति नंदन, सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर (फ्रेट) श्री सौरभ अवस्थी
सहित अन्य विभागों के अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सतर्कता बुलेटिन के विमोचन के पश्चात सतर्कता विभाग द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका संचालन उप मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अनिल कुमार तिवारी द्वारा किया गया। क्विज में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले लगभग 60 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सही उत्तर देने पर स्पॉट पर नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्ठा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

Posted on

October 30, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top