ममता गुप्ता जिला छिंदवाड़ा लोकेशन=अमरवाड़ा
अमरवाड़ा, 30 अक्टूबर 2025:* “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है” – विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती तक आयोजित 100 दिवसीय ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत गुरुवार को अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जोगीमुआर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू के मार्गदर्शन में संपन्न इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह थे।

विधायक श्री शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पहले लोगों को महंगे इलाज के लिए कर्ज लेना पड़ता था, लेकिन आज भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया है। साथ ही, गांव-गांव में शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।
शिविर में क्षेत्रवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं दवाइयां वितरित की गईं। स्कूली बच्चों की भी जांच कर आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं।
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि दीपक नेमा, मंडल अध्यक्ष पवन बंजारा, मुकेश सूर्यवंशी, जनपद सदस्य श्रीराम धुर्वे, सरपंच चंद्रपाल भारती, भाजपा नेता प्रेम साहू, नैनलाल, जमुना प्रसाद पंडाराम, संजू साहू, हरि सिंह ऊंईके, मंगलू पवार, हरि सिंह यहके, विशाल साहू, श्रीमती गीता धुर्वे, तहसीलदार प्रकाश परता, नगर निरीक्षक आशीष जैतवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।





