बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के कम्बाईन हार्वेस्टरों के जिले में प्रवेश पर लगी रोक हटी : आदेश जारी

Posted on

October 26, 2025

by india Khabar 24

 

जबलपुर फसल कटाई में इस्तेमाल किये जाने वाले कम्बाइंड हार्वेस्टरों को स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगाये बिना जिले में प्रवेश पर लगाई गई रोक को बारिश की वजह से बनी परिस्थितियों को देखते हुये स्थगित कर दिया गया है।

इस बारे में आज आदेश भी जारी कर दिया गया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगे कम्बाइंड हार्वेस्टर जिले के भीतर प्रवेश कर सकेंगे।

इस आदेश से जिले की सीमा पर स्थित टोल नाकों के प्रबंधकों को भी अवगत करा दिया गया है तथा उन्हें बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगे कम्बाइंड हार्वेस्टरों को जिले के भीतर प्रवेश देने के निर्देश दिये गये हैं।

Posted on

October 26, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top