pub-1657030687483830

श्रमजीवी पत्रकार परिषद की सिवनी जिला कार्यकारिणी हुई घोषित

Posted on

September 15, 2025

by india Khabar 24

सिवनी ब्यूरो (संदीप ठाकुर )

श्रमजीवी पत्रकार परिषद के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शरद दुबे के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार डाॅ. संतोष ठाकुर की अध्यक्षता में नगर के बाहुबली होटल में कार्यकारिणी गठन हेतु पत्रकारगणों की बैठक का आयोजन किया गया, विचार-विमर्श के पश्चात् सर्वसम्मति से श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सानू पाशा, सतीश शर्मा, महेंद्र शेरू बघेल नियुक्त किया गया है, संगठन मंत्री के पद पर डाॅ. संतोष ठाकुर को नियुक्त किया गया है। इसी तरह कोषाध्यक्ष के पद पर संदीप ठाकुर को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया, तो वहीं श्रमजीवी पत्रकार परिषद का जिला सचिव विनोद सोनी, राधेश्याम सनोडिया को बनाया गया है।


श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला अध्यक्ष श्री दुबे के द्वारा मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी लोकेश उपाध्याय, गोपाल चौरसिया को दी गई है। सांस्कृतिक सचिव के पद पर संजय जैन संजू, महेंद्र सनोडिया की नियुक्ति की गई है।

जबकि सभापति रवि सनोडिया, विनोद दुबे को बनाया गया है। महामंत्री के पद पर हिमांशु कौशल, राजू तिवारी, राकेश मालवीय की नियुक्ति की गई हैं। प्रचार अधिकारी मोनू राकेशिया, चेतन गांधी, अजय राय को बनाया गया है, विशेष सलाहकार पद पर अयुब कुरैशी, योगेश सूर्यवंशी, अनिल दामड़े, आदिल खान, अफरोज खान को नियुक्त किया गया है। श्री दुबे के द्वारा समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति को ध्यान में रखते हुए संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों के हित में कार्य करने का आग्रह करते शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Posted on

September 15, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

Scroll to Top