
सिवनी ब्यूरो(संदीप ठाकुर)
दिनांक 19 अगस्त दिन गुरुवार को हुआ जिला इकाई का गठन,
लघु उद्योग भारती सूक्ष्म और लघु उद्योगों के बीच कार्य करने वाला राष्ट्रीय संगठन है संगठन का काम सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना और उनकी समस्याओं का निराकरण करना है देश के 600 जिलों में संगठन का कार्य है आज संगठन की सिवनी इकाई का गठन किया गया इसमें निरंजन अरोदिया को अध्यक्ष का दायित्व तथा अमित अमरोदिया को सचिव का दायित्व दिया गया.उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर,मनीष ठाकुर,अरविंद सिंह राजपूत,कोषाध्यक्ष CA अभिनव मालू,संयुक्त सचिव रजत ताम्रकार,नमन राय, कार्यकारिणी सदस्य संजय मालू,अंकित नाहर,अखिलेश सिंह चौहान,अंकित मालू,अभिषेक अग्रवाल, एवं पवन बिसेन तय किए गए.गठन की घोषणा महाकौशल प्रांत के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानेंद्र शर्मा द्वारा की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया इसके पश्चात अमित अमरोडिया द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। अंचल पूर्व संयुक्त महामंत्री मनीष पटेल द्वारा संगठन का संक्षिप्त परिचय दिया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग कार्यवाह श्री अशोक सिंह बघेल जी द्वारा सदन को संबोधित किया गया
तत्पश्चात आभार और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.
कार्यक्रम में सुनील नाहर,संजय मालू,संदीप ठाकुर,संजय बंसल एवं नगर के प्रतिष्ठित उद्यमी और ५० से अधिक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही.





