pub-1657030687483830

अपर कलेक्टर की कार का एक्सीडेंट: अधिकारी समेत 7 लोग अस्पताल में भर्ती, बच्चे की हालत गंभीर, परिवार के साथ कलश यात्रा में जा रहे थे

Posted on

August 10, 2025

by india Khabar 24

 

गुना मध्य प्रदेश के गुना में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इंदौर के अपर कलेक्टर की कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में अधिकारी समेत परिवार के 7 लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक बच्चे की हालत बेहद गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक, इंदौर अपर कलेक्टर रिंकेश रिंकेश वैश्य रक्षाबंधन के त्यौहार पर अपने घर बदरवास आए थे। आज रविवार को कार में सवार होकर सभी बदरवास से खोकर गांव में कलश यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर खोकर गांव के पास अचानक उनकी गाड़ी के सामने एक गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

कार में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हादसे में सभी को चोटें आईं है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल गुना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Posted on

August 10, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top