लैलूंगा: लैलूंगा नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी श्री रविंद्र निगानिया को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के साथ ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। व्यापारिक जगत सहित समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा उन्हें बधाइयाँ दी जा रही हैं।
आपको बता दें कि रविंद्र निगानिया मैसर्स शारदा इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल्स के संचालक हैं और उन्हें उद्योग जगत का गहरा अनुभव प्राप्त है। उनका यह कार्यकाल वर्ष 2025 से 2028 तक रहेगा। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर की गई है।
व्यापार और समाज में मजबूत पकड़
रविंद्र निगानिया न केवल एक सफल व्यवसायी हैं, बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। उनके पिता स्व. सुंदरलाल निगानिया भी राजनीति से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र में उनका गहरा जनसंपर्क रहा है। व्यवसाय, समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण पद मिला है।
उनकी नियुक्ति के बाद से व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाइयों की बाढ़ आ गई है।
नवाचार और विकास को देंगे बढ़ावा
श्री निगानिया ने नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं संगठन में नवाचार और विकास को बढ़ावा देने का प्रयास करूंगा ताकि छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग को नई ऊँचाइयाँ मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि वे लैलूंगा क्षेत्र के प्रत्येक छोटे-बड़े व्यापारी से संवाद कर उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाएंगे, ताकि व्यावसायिक समुदाय को वास्तविक लाभ मिल सके।
संगठन को मिलेगा सशक्त नेतृत्व
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एक प्रभावशाली संगठन है, जो प्रदेश के उद्योगों, व्यापारिक संस्थानों और उद्यमियों के हितों की रक्षा करता है। उपाध्यक्ष का पद संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को दिशा देने में अहम भूमिका निभाता है रविंद्र निगानिया के नेतृत्व में संगठन को निम्नलिखित लाभ मिल सकते हैं जैसे कि व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान होगा संगठन में नवाचार, तकनीकी प्रगति और युवा नेतृत्व को बल मिलेगा
लैलूंगा क्षेत्र को प्रदेश स्तर पर नई पहचान
लैलूंगा के लिए गौरव का क्षण है रविंद्र निगानिया की इस नियुक्ति पर लैलूंगा और आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल है। व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है। इस अवसर पर लोगों का कहना है कि यदि ईमानदारी, मेहनत और सेवा भाव के साथ कार्य किया जाए तो ऊँचाइयाँ अवश्य मिलती हैं। लैलूंगा की धरती से निकले इस युवा नेतृत्वकर्ता ने यह सिद्ध कर दिया है कि स्थानीय प्रतिभा भी प्रदेश स्तर पर नेतृत्व का प्रतीक बन सकती है।





