पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा जिले के पुलिस निरीक्षक चैन सिंह उइके को उनके अद्वितय एवं उत्कृष्ट विवेचना करने के लिए गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है ।
यह पदक आपराधिक मामलों की सूक्ष्म, निष्पक्ष और प्रभावी जांच में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया है। निरीक्षक उइके ने कई जटिल मामलों का कुशलता से अनावरण किया और कानून व्यवस्था की सुदृड स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उनके कर्तव्य निष्ठा नेतृत्व क्षमता एवं पेशेवर दक्षता से विभाग का गौरव बढ़ा है ।यह सम्मान उनकी लगन ईमानदारी और अपराध नियंत्रण के प्रति समर्पण का प्रतीक है ।
Views: 152




