दीपक कुशराम बने मंडला सांसद के निज सहायक

Posted on

July 6, 2025

by india Khabar 24

मंडला।
मंडला लोकसभा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अनुशंसा पर कलेक्टर कार्यालय के आदेशानुसार जिला योजना कार्यालय में पदस्थ लेखापाल दीपक कुशराम को सांसद कार्यालय में निज सहायक नियुक्त किया गया है।

बताया गया है कि दीपक कुशराम पूर्व में भी सांसद के निज सहायक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे लगभग छह वर्ष पूर्व इस पद पर कार्यरत रह चुके हैं और अब एक बार फिर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी नियुक्ति से सांसद कार्यालय में प्रशासनिक समन्वय और जनसंपर्क के कार्यों में अधिक दक्षता आने की संभावना जताई जा रही है। कुशराम की कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Posted on

July 6, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top