सिहोरा पुलिस की कार्यवाही, चोरी की योजना बनाते 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, कब्जे से 1 बिना नम्बर की मोटर सायकिल, लोहे की रॉड, हथौड़ी, आरी ब्लेड, पिंचिस तथा पिस्टलनुमा लाईटर जप्त

Posted on

June 18, 2025

by india Khabar 24

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, एवं एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना सिहोरा की टीम द्वारा चोरी की योजना बनाते हुये 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी सिहोरा श्री विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि दिनंाक 17-6-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि 3 व्यक्ति एक बिना नम्बर की मोटर सायकल लिये ईदगाह की दीवाल के पास छिपकर बैठकर आपस में चोरी की योजना बनाते हुये चर्चा कर रहे हैं कि थोड़ी और रात होने पर चलकर किसी के घर में काम डालते हैं सूचना पर 2 टीम बनाकर योजनाबद्ध तरीका से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ईदगाह की दीवाल के पास एक मोटर सायकल खडी थी एवं तीन युवक बैठे दिखे जो पुलिस को देखकर गिरते पड़ते भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपने नाम शुभम उर्फ गोलू निषाद पिता स्व. सुखलाल निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी बड़ी खिरहनी दुर्गा चौक एनकेजे जिला कटनी , प्रदीप उर्फ परमू सूर्यवंशी पिता पुरूषोत्तम सूर्यवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी उड़िया मोहल्ला थाना एनकेजे जिला कटनी, अमित चौहान पिता प्रमोद चोहान उम्र 24 वर्ष निवासी नयागांव एनकेजे जिला कटनी बताये जिनसे सघन पूछताछ करने पर पूर्व में चोरी एवं अन्य घटनायें घटित करना स्वीकार करते हुये सिहोरा में चोरी करने की नियत से आना बताये, आरोपी शुभम उर्फ गोलू निषाद के कब्जे से बिना नम्बर की मोटर सायकल, 1 लोहे की राड जो एक तरफ चपटी एवं दूसरे तरफ नुकीली है, 1 गमछा, प्रदीप उर्फ परमू सूर्यवंशी के कब्जे से एक लोहे की हथौड़ी एवं आरी ब्लेड, अमित चौहान के कब्जे 1 लोहे की पिंचिस (पलास) एवं पिस्टलनुमा लाईटर , एक गमछा जप्त किया गया, उपरोक्त तीनों आरोपियों को चोरी करने की नियत से चोरी करने में उपयोग में लाये जाने वाली सामग्री के साथ पकडे जाने पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 313 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उल्लेखनीय है कि पकडे गये आरोपी गोलू उर्फ शुभम निषाद के विरूद्ध पूर्व से लूट एवं नकबजनी के 4 अपराध तथा प्रदीप उर्फ परमू सूर्यवंशी के विरूद्ध मारपीट, आर्म्स एक्ट एंव चोरी के 4 अपराध पंजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को पकड़ने में उप निरीक्षक विनोद कुमार बागरी, पुष्कर मिश्रा, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश दुबे, गणेश्वर सिंह, आरक्षक संजीत मेश्राम, देवराज, जयप्रकाश, राजेश पटैल, परमजीत यादव, की सराहनीय भूमिका रही।

Posted on

June 18, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top