कोलता समाज ने निकाली श्रीरणेश्वर रामचंडी की भव्य शोभायात्रा,भारी संख्या में समाज की महिलाऐं व पुरूष हुए शामिल

Posted on

April 14, 2025

by india Khabar 24

 

धर्मेन्द्र महंत की रिपोर्ट

बाहमा से लैलूंगा होते हुए लमडांड़ तक निकाली गई बाइक रैली

लैलुंगा–कोलता समाज आंचलिक सभा लैलुंगा के तत्वाधान में समाज की रामचंडी दिवस के उपलक्ष्य में ईष्ट देवी श्री रणेश्वर रामचंडी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा की शुरूवात बहामा से की गई जहां साजसज्जा रथ में विराजमान मां रामचंडी की पूजा अर्चना कर समाज के लोगो द्वारा मां रामचंडी की जयकारे के साथ सैकड़ो की संख्या में बाइक व कार रैली निकाली गई।

शोभायात्रा के दौरान जगह जगह समाज के लोगो द्वारा मां रामचंडी की पुजाअर्चना कर शोभा यात्रा का स्वागत किया तत्पश्चात लैलुंगा नगर हॉस्पिटल चौक से लेकर अटल चौक तक भारी संख्या में समाज की महिलाएं व पुरुष, सामाजिक झंडा लेकर हर्षोल्लास के साथ नगर भ्रमण किया। नगर में शोभायात्रा के दौरान समाज के लोगों ने कीर्तन भजन कर माहौल को भक्तिमय कर दिया।

कोलता समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम का समापन लमडांड़ में स्थित रणेश्वर रामचंडी मंदिर में पूजा अर्चना, आरती व भंडारे के साथ किया। समाज के पदाधिकारियो ने लमडांड़ में समाज के वृद्धजनों को साल श्रीफल से सम्मानित किया। आयोजित शोभा यात्रा कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में विकास खंड क्षेत्र के अनेक ग्रामों से पधारे समाज की महिलाएं सहित पुरुष व समाज के पदाधिकारियों की अग्रणी भूमिका रही। शोभा यात्रा को सफल बनाने में स्काउट गाइड के छात्रों की भुमिका सराहनीय रहा।

Posted on

April 14, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top