भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक एवं विश्वामित्र अवॉर्डी सारिका गुप्ता के अनुसार दिनांक 02 से 07 अप्रैल 2025 तक रक्षा यूनिवर्सिटी गांधीनगर गुजरात में खेलो इंडिया जूनियर वूमेन वूशु लीग का आयोजन किया गया । जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की चयनित 150 महिला खिलाड़ियों के बीच मध्यप्रदेश के 10 महिला वूशु खिलाड़ियों ने भाग लिया । और एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक प्राप्त किए।
पदक प्राप्त करने वाली खिलाड़ीयों के पदक निम्नानुसार है
1/ तान्या जाटव जियानशु में स्वर्ण पदक जीता तान्या अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय स्तर की पदक विजेता खिलाड़ी है ।
2/ आश्मी भारती ने 56 किलो भार वर्ग में जीता आशमी ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय एवम वूशु की राष्ट्रीय स्पर्धा की पदक विजेता खिलाड़ी है।
दोनों ही खिलाड़ी विश्वामित्र अवॉर्डी भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक सारिका गुप्ता से विगत कई वर्षों से जबलपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं
तान्या की मूल प्रशिक्षक सारिका है वे रंगभूमि स्टेडियम की खिलाड़ी हैं वही आसमी के मूल प्रशिक्षक उनके पिता संदीप भारती सतना जिले से हैं।
खिलाडियों की इस उपलब्धि पर श्री एन के त्रिपाठी, रजनीश सक्सेना , विकास चतुर्वेदी, अनामी शरण, नितेश , माया रजक, आशुतोष मिश्रा ( भाजपा प्रकोष्ठ अध्यक्ष) , नितेश बर्मन आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।





