pub-1657030687483830

तिलवारा पुल से कूदने गया था युवक लोगों ने कर दी पकड़ कर पिटाई

Posted on

March 21, 2025

by india Khabar 24

जबलपुर से राहुल सेन की रिपोर्ट/नर्मदा नदी पर स्थित तिलवारा पुल पर उस वक्त हडक़ंप मच गया जब एक व्यक्ति पुल के ऊपर लगी रेलिंग में चढ़ गया और कूदने की कोशिश करने लगा। वहां गुजर रहे लोगों ने उसे व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी इसके बाद वह व्यक्ति मौके से भाग निकला। आखिर वह कौन था और कहां का रहने वाला था यह किसी को नहीं मालूम। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवक की तलाश कर रही है। यह पूरी घटना तिलवारा थाना क्षेत्र के तिलवारा पुल की है।
प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक करीब 30 मिनट तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी लेकिन जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्होंने युवक की पकडक़र जमकर धुनाई कर दी। करीब 1 घंटे बाद पुलिस मौके पहुंची और युवक की तलाश करती रही लेकिन युवक का कहीं भी नहीं पता चला। करीब 25 सेकंड का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक रेलिंग में चढ़ते हुए दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि तिलवारा पुल से कूदने का पहला मामला नहीं है इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं और इन्हीं घटनाओं को देखते हुए करोड़ों रुपए खर्च कर लोहे की जाली लगाई गई लेकिन इसके बावजूद भी इस तरह की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। बहरहाल तिलवारा पुलिस अब युवक की तलाश में जुटी हुई है।

Posted on

March 21, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top