pub-1657030687483830

देह व्यापार मामला : महिला के नाम पर है फ्लेट पढ़े पूरी खबर…!

Posted on

March 10, 2025

by india Khabar 24

किराएदार के बारे में नगर निगम से जानकारी हासिल कर रही हैं पुलिस

जबलपुर से राहुल सेन की रिपोर्ट/सिविल लाइन अंतर्गत एक अपार्टमेंट में चल रहे देह व्यापार की सूचना पर छापा मारने पहुँची पुलिस ने यहाँ से कुछ युवक व युवतियों को पकड़ा है। इसमें से एक युवक थाने से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इस मामले में अब तक यह जानकारी निकलक सामने आ रही है कि अपार्टमेंट का यह फ्लैट किसी महिला के नाम पर है। हालांकि इस फ्लैट को किराए पर किसने लिया था इस विषय में पुलिस जानकारी हासिल कर रही है। सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया कि सिविल लाइन स्थित गोलछा अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल के एक फ्लैट में कई दिनों से देह व्यापार की जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद यह कार्रवाही की गई। पूछताछ के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली है कि यह फ्लैट किसी महिला के नाम पर है। जिसे किराए पर किसी अन्य व्यक्ति ने लिया था। लेकिन किसने किराए पर लिया था इस संबंध में नगर निगम से जानकारी हासिल की जा रही है।
युवक-युवतियों से हो रही पूछताछ – इसके अलावा फ्लैट में पकड़े गए युवक युवतियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि वॉट्सअप के जरिए देह व्यापार का पूरा धंधा चलता था। ग्राहकों को वॉट्सअप के जरिए ही लड़कियों की फोटो भेजी जाती थी और वॉट्सअप के जरिए ही पूरा सौदा होता था। पुलिस अब इस मामले में देह व्यापार से जुड़े मुख्य आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस को छापे के दौरान कमरे में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली थी। इसके साथ ही कमरे से आधा दर्जन युवतियों को भी पकड़ा गया था।

इनका कहना है
अपार्टमेंट में चल रहे देह व्यापार की जानकारी पर छापा मारा गया था। आपार्टमेंट में यह कमरा किसी महिला के नाम पर हैं। जहां तक बात किराएदार की है उसके संबंध में नगर निगम से जानकारी मांगी जा रही है।
सोनू कुर्मी, सीएसपी

Posted on

March 10, 2025

by india Khabar 24

1 thought on “देह व्यापार मामला : महिला के नाम पर है फ्लेट पढ़े पूरी खबर…!”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top