(जनसुनवाई में आये 179 आवेदन)
जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 179 आवेदन दिये। जिसमें 126 नये आवेदन हैं तथा 53 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे।
अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गौड ने आज पूर्व में प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिये। जिनमें मुख्य रूप से छात्रवृत्ति प्रदाय करने, नसबंदी के प्रोत्साहन राशि दिलाने, आपातकालीन सहायता, निजी भूमि पर अतिक्रमण, शिक्षकों द्वारा विलंब से विद्यालय आने, बंटवारा उपरांत नक्शा बंटाकंन, पेंशन व ग्रेच्युटी दिलाने, उपचार उपरांत फॉलो नहीं करने, संबल योजना अंतर्गत की राशि प्रदाय करने आदि 25 आवेदनों की सुनवाई की गई।
इस दौरान अन्य अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में आये नागरिकों से उनकी समस्यायें सुनी तथा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने को कहा। जनसुनवाई में आये ज्यादातर अवैध कब्जा हटाने, आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति भुगतान, बंटवारा, सीमांकन, लड़ाई-झगड़ा, ड्रोन सर्वे में छूटे गये नाम जोड़ने में, संबंल योजना अंतर्गत अनुग्रह राशि भुगतान करने, पीएम किसान योजना में नाम जोड़ने, अभिलेख दुरूस्त करने, किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, शिक्षा, समग्र आईडी, चिकित्सा सहायता, पेंशन, संबल राशि दिलाने, आवास योजना का लाभ दिलाने, बीपीएल कार्ड बनवाने आदि से संबंधित आवेदन थे।





