भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। सदन में खाद का मुद्दा गूंजेगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार उठाएंगे मुद्दा। नियम 139 के अधीन अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा होगी। खाद को लेकर चर्चा के लिए नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा सचिवालय को नोटिस दिया था।
विपक्ष ने प्रदेश में खाद की कमी का आरोप लगाया है। विधानसभा में आज 4 विषयो पर सदन का ध्यान आकर्षण किया जाएगा। विधायक कैलाश कुशवाह आदिवासी इलाकों में बढ़ते कुपोषण पर सदन ध्यान आकर्षण कराएँगे। विधायक नरेद्र सिंह कुशवाह भिंड जिले में बिजली की समस्या पर सदन का ध्यान आकर्षण कराएँगे। विधानसभा के पटल पर 7 शासकीय विधेयक रखे जाएंगे।
Post Views: 41





