मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर निवासी आईपीएस श्री हर्षवर्द्धन के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

Posted on

December 2, 2024

by india Khabar 24

 

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर निवासी कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस श्री हर्षवर्द्धन के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा के युवा अधिकारी का इस तरह चले जाना निश्चित ही राष्ट्र के लिए क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पूण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोकाकुल परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उल्लेखनीय है कि आईपीएस श्री हर्षवर्द्धन “कर्नाटक पुलिस अकादमी” से प्रशिक्षण समाप्त कर हसन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग के लिए लौट रहे थे। दुर्भाग्यवश सड़क दुर्घटना में श्री हर्षवर्द्धन का निधन हो गया।

Posted on

December 2, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top