जबलपुर से राहुल सेन की खास रिपोर्ट/ क्राइम ब्रांच एवं थाना तिलवारा की संयुक्त टीम को भ्रमण के दौरान नहर की पुलिया के पास मुकनवारा रोड ग्राम सिवनी टोला में दो लड़के हाथ में थैला टांगे खडे दिखे , पुलिस को आता देख दोनों भागने का प्रयास करने लगे दोनों लड़कों का आचरण संदिग्ध होने से दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया,
नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम क्रमशः दुर्गेश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिवनी टोला तिलवारा एवं साहिल झरिया उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सिवनी टोला तिलवारा बताएं दोनों लड़कों के हाथ में लिये थैले की तलाशी लेने पर दुर्गेश यादव के थैले के अंदर खाकी रंग के टेप से लिपटे तीन पैकेट एवं साहिल झारिया के थैले के अंदर खाकी रंग के टेप से लिपट 2 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा मिला, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर दुर्गेश यादव के कब्जे से 3 किलो गांजा तथा साहिल झरिया के कब्जे से गांजा 2 किलो गांजा इस प्रकार दोनों आरोपियों के कब्जे से 5 किलो गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये का जप्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।





