मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1300 प्रश्न पहुंचे, आज आखरी दिन, चौथा सत्र 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा

Posted on

November 22, 2024

by india Khabar 24

 

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आगामी 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है. शीतकालीन सत्र के लिए प्रश्न भेजे जाने का आज आखिरी दिन है. गुरुवार तक विधानसभा को विधायकों की ओर से भेजे गए लगभग 1300 प्रश्न मिल चुके हैं.

सोलहवीं विधानसभा का चौथा सत्र 16 दिसंबर से शुरू होगा जो 20 दिसंबर तक चलेगा.

विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आगामी सत्र के लिए प्रश्न भेजे जाने का शुक्रवार को अंतिम दिन है. इस बार ऑनलाइन भेजे जाने वाले प्रश्नों की संख्या 70% से अधिक होने की उम्मीद है. पिछले सत्र में ऑनलाइन माध्यम से प्रश्न भेजे जाने की संख्या लगभग 70% हो गई थी. इस सत्र में इससे अधिक ऑनलाइन प्रश्न आने की संभावना है. विधानसभा सचिवालय में अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 5 दिसंबर तक प्राप्त होनी हैं. जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 (क) के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 10 दिसंबर से कार्यालय में 11 बजे से दोपहर 4 तक प्राप्त की जा सकेंगी

Posted on

November 22, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top