pub-1657030687483830

स्कूल लगने के बाद पहुँच शिक्षकों पर भड़क उठे डीईओ और सभी को लगाई जमकर फटकार

Posted on

November 22, 2024

by india Khabar 24

शिक्षा अधिकारी का निरीक्षण

(प्रयोगशाला शिक्षक सुरेश झारिया लंबे समय से कलेक्ट्रेट कार्यालय में संलग्न)

जबलपुर जिले में शिक्षा में गुणात्मकता लाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज गुरुवार को डीईओ घनश्याम सोनी ने गढ़ा के शास. उमावि सह शिक्षा गढ़ा व पीएमश्री शासकीय रानी दुर्गावती कन्या उमावि गंगा नगर के साथ शासकीय कन्या उमावि चेरीताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शास. उमावि सह शिक्षा गढ़ा में 44 शिक्षक-शिक्षिकाओं में से केवल 36 उपस्थित मिले। इनमें 12 शिक्षक शिक्षक ऐसे थे जो कि जिला शिक्षा अधिकारी के विद्यालय आने के बाद भी विद्यालय में आराम से पहुँच रहे थे। जिसकी वजह से श्री सोनी भड़क उठे और सभी को जमकर फटकार लगाई। इसी विद्यालय के 3 शिक्षक-शिक्षिका क्रमश: वर्षा मिश्रा, अंजना पाठक व हरिराम यादव बिना अवकाश स्वीकृति के अवकाश पर मिले। इसी विद्यालय के प्रयोगशाला शिक्षक सुरेश झारिया नहीं मिले, जिसके संबंध में बताया गया कि वे लंबे समय से कलेक्ट्रेट कार्यालय में संलग्न हैं। शासकीय रानी दुर्गावती कन्या उमावि गंगा नगर में तीन शिक्षिकाएँ क्रमश: माया झारिया, ज्योति दीक्षित व नीता सिंह चौहान बिना आवेदन स्वीकृति के अवकाश पर मिलीं। यहाँ डेली डायरी तथा स्टूडेंट रजिस्टर का विधिवत संधारण भी नहीं पाया गया। शासकीय कन्या उमावि चेरीताल में निरीक्षण के दौरान डेली डायरी का विधिवत संधारण नहीं पाया गया तथा स्टूडेंट डेटा रजिस्टर का संधारण भी नहीं पाया गया। पढ़ाई का स्तर भी संतोषजनक नहीं था। निरीक्षण के दौरान श्री सोनी ने सभी स्कूलों में स्टाफ की बैठक लेकर कमियों के निराकरण हेतु निर्देश दिए एवं निरीक्षण किए गए विद्यालयों पर सभी को कारण बताओ पत्र जारी कर जवाब माँगा। जिसमें ये भी कहा गया है कि निश्चित समयावधि पर जवाब न देने पर वेतन काटने एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Posted on

November 22, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top