स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई सम्पन्न कर्मचारी हिंदी प्रश्नमंच एवं हिंदी वाक प्रतियोगिता हुई संपन्न

Posted on

October 16, 2024

by india Khabar 24

 

जबलपुर

आज दमोह स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में श्री मुकेश कुमार जैन, स्टेशन प्रबंधक व अध्यक्ष स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति दमोह की अध्यक्षता तथा किशोर कुमार साहू, वरिष्ठ अनुवादक, राजभाषा विभाग व साहिब सिंह-समिति संयोजक सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रभारियों, सदस्यों, व कर्मचारियों की उपस्थिति में स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति की सितंबर समाप्त तिमाही की समीक्षा हेतु राजभाषा तिमाही समीक्षा बैठक संपन्न हुई ।
इस अवसर पर समिति संयोजक श्री साहिब सिंह (कार्यालय अधीक्षक) ने संचालन करते हुए राजभाषा विभाग से पधारे वरिष्ठ अनुवादक श्री किशोर कुमार साहू, श्री मुकेश जैन, समिति अध्यक्ष/स्टेशन प्रबंधक सहित सभी सदस्यों (कार्यालय प्रभारियों)/प्रतिनिधियों का बैठक में हार्दिक स्वागत करते हुए बताया कि स्टेशन प्रबंधक दमोह के कुशल नेतृत्व में राजभाषा उप समिति दमोह में राजभाषा नीतियों का प्रभावी कार्यान्वयन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष ने अपने उदबोधन में बताया कि समिति के कार्यालयों में सभी नाम/पदनाम/सूचना बोर्ड आदि द्विभाषी बनाए गए हैं। पत्राचार में भी राजभाषा मानकों को दृष्टिगत रखते हुए अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा।
मंडल राजभाषा विभाग के प्रेक्षक श्री किशोर कुमार साहू ने कहा कि सभी विभागों से निर्धारित प्रारूप में राजभाषा तिमाही रिपोर्ट अवश्य प्राप्त की जाए जिन विभागों की रिपोर्ट प्राप्त न हो उन्हें पत्र लिखा जाए।


बैठक का संचालन करते हुए समिति संयोजक साहिब सिंह ने सचिव की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समिति में राजभाषा प्रयोग प्रसार की स्थिति पर प्रेक्षक द्वारा सराहना की गई।
बैठक के उपरांत हिंदी वाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें निर्धारित विषय- क्या जंक फूड खाना हानिकारक है या स्वास्थ्यकर पर मुकेश कुमार जैन, स्टेशन प्रबंधक, राजेश सहगल स्टेशन प्रबंधक(वाणिज्य), श्रीमती रीना श्रीवास्तव-तकनीशियन-।।, पंकज तिवारी-सीबीएस, शुभम राय-ट्रेक मेंटेनर-iv, रविंद्र सिंह ट्रेक मेंटेनर-।, राजकुमार- सीबीपीएस एवं श्री रामनिवास मीणा आदि ने वक्तव्य दिए

जिसमें प्रथम स्थान रविंद्र सिंह, द्वितीय स्थान श्रीमती रीना श्रीवास्तव तथा तृतीय स्थान रामनिवास मीणा ने प्राप्त किया।
इसके उपरांत कर्मचारी हिंदी प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। राजभाषा प्रेक्षक ने
सामान्य ज्ञान व राजभाषा हिंदी से सम्बंधित 50 प्रश्न कर्मचारियों से पूछे सही जबाब देने वाले कर्मचारियों को प्रत्येक सही जबाब हेतु 50/-रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में
उप निरीक्षक रेल सुरक्षा बल -जितेंद्र देव मिश्रा, कल्याण निरीक्षक- विश्वदीप ठाकुर, मुख्य टिकट निरीक्षक-रतनलाल अहिरवार, सीबीपीएस-पंकज तिवारी , मुख्य कार्यालय अधीक्षक-ए.पी.अठ्या, वरिष्ठ लिपिक-मुकेश बागरी सहित ओमनारायण, सुमितरानी, नारायण प्रसाद व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में राजभाषा विभाग के प्रेक्षक व वरिष्ठ अनुवादक किशोर कुमार साहू ने सभी का आभार प्रर्दशन व धन्यवाद ज्ञापन किया।

जबलपुर से संवाददाता नरेश चौधरी की रिपोर्ट

Posted on

October 16, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top