जबलपुर सहित समस्त स्टेशनों पर एंटी लीटरिंग कैंपेन चलाया गया मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्लास्टिक बेस्ड का उपयोग न करने पर जागरूकता अभियान चलाया गया

Posted on

October 16, 2024

by india Khabar 24


एंकर —/ जबलपुर। मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक शील के निर्देशानुसार जबलपुर मंडल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छ रेल, स्वच्छ रेल परिसर बनाने का संकल्प के साथ मंडल के सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्मों, स्टेशन एरिया, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रसाधन, प्रतीक्षालय, एफओबी, रेलवे ट्रैक, स्टेशन यार्ड एरिया, शौचालयों आदि की गहन साफ-सफाई सुनिश्चिति हेतु दिनांक 01 अक्टूबर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज मंगलवार 15 अक्टूबर को जबलपुर, मदन महल, नरसिंहपुर, कटनी आदि में रेलवे कर्मचारियों द्वारा स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत एंटी लिटरिंग कैंपेन चलाया गया एवं प्लास्टिक कचरे का उपयोग ना करने के सम्बंध में स्टेशन पर स्टाफ एवं यात्रियों को जागरूकता अभियान के अंतर्गत कॉउंसलिंग किया गया।


इस अवसर पर स्वच्छता जागरूकता , साफ-सफाई कार्य कर आमजन को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में व्यक्तिगत योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।

जबलपुर से संवाददाता नरेश चौधरी की रिपोर्ट

Posted on

October 16, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top