आर्थिक समृद्धि के साथ आध्यात्मिक समृद्धि भी आवश्यक – उपमुख्यमंत्री अवैध नशे का व्यापार करने वाले माफियाओं के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही -उपमुख्यमंत्री अवैध नशे के व्यापार रोकने के लिए चलाए अभियान- उप मुख्यमंत्री

Posted on

October 11, 2024

by india Khabar 24

 

शहडोल 11 अक्टूबर 2024 को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है आर्थिक समृद्धि के साथ आध्यात्मिक समृद्धि भी आवश्यक है, हमे ऐसा विकास नहीं चाहिए कि हमारे बच्चे संस्कारहीन हो जाए। उपमुख्यमंत्री ने कहा है की परिवार की सर्वांगीण उन्नति एवं प्रगति के लिए प्यार और संस्कार चाहिए जो हमे आध्यात्म और संस्कारों से मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकारें अपने सुशासन से इस देश को आर्थिक महा शक्ति बना रहे है किंतु आर्थिक विकास के साथ साथ हमारा आध्यात्मिक और नैतिक विकास भी आवश्यक है। उक्त विचार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज व्यवहारी के पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्ध आश्रम मऊ में आयोजित संकल्प साधना शिविर में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक महाशक्ति देश बन रहा है तथा धर्म गुरुओं के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु भी बनेगा। उन्होंने कहा की वर्ष 2047 तक 100 वर्ष आजादी के पूरे हो रहे हैं और वर्ष 2047 तक में भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं तथा आगे भी योजनाओं को संचालित करने की जिम्मेदारी सरकारों की होगी।

उन्होंने कहा कि नशे के अवैध व्यापार करने वाले माफियाओ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी और माफियाओं को जेल भेजा जाएगा, नशे की लत से आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो रही है और यदि आने वाली पीढ़ी ही बर्बाद होगी तो देश विकसित राष्ट्र कैसे बन सकता है, नशा मुक्ति के लिए सामाजिक संगठन, सरकार, प्रशासन के साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में आने वाली व्यक्तियों, को नशा मुक्ति केंद्र भेजा जा रहा है और उन्हें नशे के खिलाफ प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि बच्चे आगे बढ़े लेकिन, नशे की लत में आने के कारण माता-पिता के बच्चों का सपना पूरा नहीं हो पता है। उन्होंने कहा कि अवैध नशे का व्यापार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए शहडोल जिले में भी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अभियान चलाएं और नशे के अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर जेल में भेजे।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि नवरात्रि का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है और नवरात्रि के पर्व में 28 वर्षों से दुर्गा अखंड का पाठ मऊ में शक्तिपुत्र महाराज जी के द्वारा निरंतर किया जा रहा है, नवरात्रि का पर्व शक्ति की आराधना के दिन होते हैं बिना शक्ति के कुछ भी संभव नहीं है, धार्मिक पर्वो में आस्था के साथ आए और अच्छा ज्ञान लेकर जाए।

व्यवहारी के पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्ध आश्रम मऊ में आयोजित संकल्प साधना शिविर के दौरान शक्तिपुत्र महाराज द्वारा पर्यावरण की संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण, नशामुक्ति, खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने जैसे अन्य संकल्प दिलवाए गए।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ.केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे सहित अन्य अधिकारी, समाजसेवी व काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

October 11, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top