दुलीचंद मार्को संवाददाता
बीजाडांडी / मंडला : राष्ट्रीय राजमार्ग भारतीय स्टेट बैंक के सामने विशालकाय पीपल का का एक बड़ा भाग नेशनल हाइवे में टूट कर गिर गया। जिससे सड़क में जाम लग गया बताया गया की यह घटना रात दरम्यान शाम 3 बजे की है।

वहीं नेशनल हाईवे में एक किलोमीटर का जाम लगा रहा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची बीजाडांडी पुलिस ने पेड़ को कटवा कर निकलवाया गया, मौके में बीजाडांडी पुलिस ने जीसीबी और क्रेन की मदद से कुछ ही समय में हाईवे को चालू किया गया।
दरअसल बीजाडांडी के बीच बाज़ार में प्राचीन हनुमान मंदिर में लगा पीपल का वृक्ष अचानक पेड़ टूटकर गिर गया उस पेड़ के गिरने से प्राचीन हनुमान मंदिर में छति ग्रस्त हो सकता था, तभी मौके पर पुलिस ने अपनी सूझ बूझ से बहुत कम समय में क्रेन जेसीबी एवं कटरमशीन की सहायता से पीपल का पेड़ को उसे कटवाकर अलग करवाया गया जिससे हनुमान प्राचीन मंदिर छतिग्रष्त होने से बचा एवं यातायात को सुचारू रूप से प्रारम्भ कराया गया।
बताया गया कि यह एरिया भीड़,भाड़ से भरा रहता है यदि यह घटना दिन में होता तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, सब हनुमान जी की कृपा रही। जिससे किसी जन धन की कोई हानि नहीं पहुंची ।
करीब दो घंटे सड़क बाधित रही। जिससे जबलपुर से मण्डला, जाने वाले छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गये, बीजाडांडी पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया गया. इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
जिसमें विशेष सहयोग पुलिस प्रशासन बीजाडांडी थाना प्रभारी अन्तिम पवार,एस.ए.आई. पंकज विश्वकर्मा एवं थाने का समस्त स्टाफ की भूमिका रही।





