अपर कलेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, CM मोहन ने किया निलंबित

Posted on

September 12, 2024

by india Khabar 24

 

भोपाल मध्य प्रदेश के मऊगंज में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर को कार्यालय में रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वहीं मामला सामने आने के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा कि मध्य प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत रिश्वत लेने के मामले में अपर कलेक्टर, जिला मऊगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। नागरिक हितों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में भी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी जा चुकी है कि जमीन नामांतरण, बटवारा आदि मामलों के निराकरण में गंभीरता बरतें। मध्यप्रदेश सरकार अपने नागरिकों को बेहतर, त्वरित और पारदर्शी तरीके से सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
जानकारी के अनुसार, फरियादी रामनिवास तिवारी से बंटवारे की फाइल में राजस्व न्यायालय द्वारा उनके पक्ष में कार्रवाई करने के लिए 20000 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। जिसमें पहले 10000 हजार रुपए उससे ले लिए गए थे। शिकायतकर्ता के अनुरोध करने पर पांच हजार रुपए कम भी कर दिए थे। गुरूवार को लोकायुक्त की कार्रवाई में मऊगंज अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी 5000 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए हैं।

Posted on

September 12, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top