भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल 9 सितंबर को सागर जिले के बीना से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे।
इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332.43 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम में सीएम अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत लाड़ली बहनों को 24,499 करोड़ तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।
Views: 100



