pub-1657030687483830

कर्तव्य निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करके सराहनीय योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा

Posted on

September 1, 2024

by india Khabar 24

 

( जिला जबलपुर में पदस्थ से सेवा निवृत्त हुये 4 अधिकारियों/कर्मचारी को दी गयी भावभीनी विदाई के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट )

जबलपुर आज शाम को पुलिस कन्ट्रोल रूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर श्री शारदा प्रसाद चौधरी कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा जबलपुर, श्री अनिल कुमार द्विवेदी कार्यवाहक उप निरीक्षक पुलिस लाईन, श्री पूरन लाल महोबिया कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक गढा, श्री चंद्र सिंह उईके प्रधान आरक्षक पुलिस लाईन को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना, पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा श्री आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा द्वारा सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये

स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना, पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा श्री आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि आप सभी कीे 33 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें।

Posted on

September 1, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top