pub-1657030687483830

रायकेरा में जोन एफ एल एन बैठक व शाला भ्रमण का आयोजन संपन्न

Posted on

August 31, 2024

by india Khabar 24

 

 

धर्मेन्द्र कुमार महंत

रायगढ़ ब्रेकिंग :- आज दिनांक 31/8/2024 दिन शनिवार को में घरघोड़ा विकास खण्ड, जिला -रायगढ अंतर्गत रायकेरा में ज़ोन स्तरीय एफ एल एन बैठक हुई। जिसमें जोन 6के संकुल कोटरीमाल, संकुल रायकेरा, संकुल बिच्छीनारा के कक्षा चौंथी पांचवीं पढ़ाने वाले शिक्षकगण सम्मिलित हुए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित एफ एल एन की गतिविधियों पर चर्चा परिचर्चा की गई। सभी शिक्षकों ने एफ एल एन शिक्षण पर आधारित अपने अपने शालाओं में की जाने वाली गतिविधियों पर अपनी बातों को रखे।
तत्पश्चात् शिक्षकों ने शासकीय प्राथमिक शाला रायकेरा का भ्रमण कर वहां पर पदस्थ शिक्षकों के अध्यापन कार्य का जायजा लिया गया और वहां पर बच्चों से बातचीत करके बच्चों में एफ एल एन की वास्तविक स्थिति को देखा। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों की मातृभाषा में उनसे बहुत सारे प्रश्न किए। बच्चों ने बढ़िया जवाब दिए।शिक्षकों ने आवश्यक कौशलों जैसे सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना , समझना व संख्या ज्ञान पर बल दिया और कहा कि सभी बच्चों को ये आवश्यक कौशलों को जानना जरूरी है।
एफ एल एन के विकासात्मक लक्ष्यों पर ध्यान देना जरूरी है _बच्चों के स्वास्थ्य व खुशहाली बनाए रखना, सीखने के प्रति बच्चों का उत्साह बनाए रखना, बच्चों को प्रभावशाली संप्रेषक बनाना । इसको ध्यान में रखते हुए आवश्यक गतिविधियां प्रदर्शित करना है।
वहां शाला में पदस्थ शिक्षिका ने गतिविधि आधारित पाठ का प्रदर्शन किया । अभ्यास पुस्तिका को बच्चे किस तरह से लिख रहे हैं ? क्या समझ आ रहा है? इससे बच्चों को क्या प्रतिफल की प्राप्ति हो रही है? देखा गया तथा पुस्तकालय में बच्चों से पुस्तक पढ़ने को कहा गया।
कुछ बच्चों ने बेहतर पढ़ा व कुछ बच्चों में सुधार की आवश्यकता है , पाया गया। तत्पश्चात् शिक्षकों की संकुल रायकेरा में वापसी हुई और समीक्षा की गई।
बता दें कि एफ एल एन गतिविधियां आधारित शिक्षण योजना है जिसमें बच्चों में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान की प्राप्ति कक्षा तीसरी तक होना है। बच्चे होशियार और समझदार बने।यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य है। इसे हर हाल में पूरा करना सभी का दायित्व है। सरकार और शिक्षकों की इस पर भरपूर प्रयास जारी है और इसके लिए सरकार द्वारा शिक्षकों को अनेक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।

Posted on

August 31, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top