
रायसेन/- जिले में विगत दिवस बुधवार 03 अप्रैल 2024 को जहां पर लोकसभ आम निर्वाचन-2024 में अधिकाधिक मतदान हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को नगर पालिका रायसेन द्वारा शास.स्वमा विवेकानंद महाविद्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रायसेन एसडीएम पीसी शाक्य द्वारा सभी को लोकसभा निर्वाचन में बिना किसी भय, दबाव या लालच के स्वविवेक से नैतिक मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। रैली में सीएमओ रायसेन सुश्री सुरेखा जाटव जनशिक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना सहित अन्य अधिकारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।
Post Views: 49





