शहडोल । भारतीय जनता पार्टी जयसिंहनगर विद्यानसभ क्षेत्र कि लोक सभा संचालन समिति की बैठक आज शहडोल भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कमला नगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। भारजीय जनता पार्टी विद्यानसभा जयसिंहनगर क्षेत्र की संचालन समिति की बैठक की शुरूआत में पार्टी की परमपरा अनुसार बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडीत दिनदयाल उपाध्याय जी कि छाया चित्र पर माल्यापर्ण द्विप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। संचालन समिति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल शहडोल लोक सभा क्षेत्र कि संसाद एवं लोकसभा शहडोल कि प्रत्याशी हिमान्द्री सिंह जयसिंहनगर क्षेत्र कि विद्यायक मनीषा सिंह, लोकसभा प्रभारी प्रकाश जगवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुपम अनुराग अवस्थी, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा डोली मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री संतोष लोहानी ने किया एवं आभार जयसिंहनगर विद्यानसभा प्रभारी राघेवेन्द्र तिवारी ने आभार व्यक्त किया। बैठक में बताया गया कि दिनांक 13 से 22 मार्च 2024 तक बूथ विजय अभियान चलाया जायेगा। इसी अभियान के अन्तर्गत पार्टी के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक प्रवास करेंगें एवं यह अभियान 10 दिन प्रतिदिन 2 घंटे बूथ पर कार्यकर्ता अपना समय दान करने का अभियान चलायेंगे एवं बूथ पर निवास करने वाले सभी प्रकार के पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों से संपर्क करके कमल सेल्फी, पार्टी डुपट्टै से स्वागत और मोदी के समर्थन में सक्रिय सहयोग मांगेगें। बैठक में सभी मण्डलों के मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट





