pub-1657030687483830

कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर सम्मेलन में,कोरबा सहित छत्‍तीसगढ़ से कांग्रेसी हुए शामिल

Posted on

December 29, 2023

by india Khabar 24


चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139वां वर्ष मे प्रवेश करने के अवसर पर आज गुरूवार को नागपुर स्थित दिघौरी मैदान में राष्ट्रव्यापी रैली निकाल कर कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया है। उक्त कार्यक्रम में देश भर से 5 लाख से अधिक तथा छत्तीसगढ़ से 25 हजार से अधिक कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए। कोरबा से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, प्रदेश सचिव बी एन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, संयुक्त महामंत्री रामकृष्ण साहू सहित अनेको कांग्रेस पदाधिकारी कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

Posted on

December 29, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top