विजयदशमी के पावन अवसर पर कलाकारों के द्वारा विभिन्न प्रकार के कर्तव्य दिखाएं व अखाड़े एवं ढोल धमाके के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ
समस्त दुर्गा झांकियों के अध्यक्षों को एवं सम्माननीय संगठनों एवं प्रतिष्ठित लोगों को हिंदू उत्सव समिति द्वारा शील्ड श्रीफल साल वितरण कर किया सम्मान
रायसेन/- खबर है जिला रायसेन से जहां पर जिले भर सहित तहसील गैरतगंज नगर सहित क्षेत्र गढ़ी एवं देवनगर में बीते दिन मंगलवार 24 अक्टूबर 2023 को जहां पर जगह- जगह दुर्गा झांकियों के अखाड़े नगाड़ों के साथ विजयदशमी के पावन अवसर पर निकला चल समारोह। हिंदू उत्सव समिति द्वारा दुर्गा झांकियां चल समारोह में निकाली गई।वही गैरतगंज के नगर भोपाल सागर मार्ग पर चल समारोह में बालिकाओं के द्वारा लेजम बनेटी से कर्तव्य दिखाए। नगर गैरतगंज की संपूर्ण झांकियों का बीना नदी में हुआ विसर्जन। दुर्गा झांकियों के सभी अध्यक्षों एवं सम्मानीय लोगों का शील्ड वितरण कर हिंदू उत्सव समिति ने किया सम्मान। इसी श्रंखला में जिले के तहसील टप्पा देवनगर में विजयदशमी के पावन अवसर पर बजरंग अखाड़े का बगीचा दरबार से शुभारंभ हुआ। एवं शिव अखाड़े का कार्यक्रम संपन्न हुआ।वही नगर में पल्लेपार कुशवाहा मोहल्ला से लव-कुश अखाड़े का शुभारंभ हुआ। जहां पर दुर्गा झांकियां चल समारोह में चल रही। हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में बड़ी संख्या में दुर्गा झांकियां निकाली गई।

चल समारोह में न्यू मिलेनियम मां शक्ति मंच के दुर्गा झांकी समिति कार्यकर्ताओं द्वारा महाकाल बाबा की प्रतिमा सजावट कर एक नया चमत्कार देखने को मिला जहां पर संसार का एकमात्र सत्य मृत्यु है। की की थीम पर सजाई गई झांकी को चल समारोह में दुर्गा झांकियां के साथ निकाली गई। राम दरबार सहित चल समारोह में अनेकों दर्शनी झांकियां दुर्गा झांकी के साथ में चल रही। जगह-जगह मां के भक्तो द्वारा दुर्गा प्रतिमा की आरती उतार कर। श्रीफल भेंटकर फूल वर्षा के साथ मां जगदंबा के चरणों में मस्तक नया कर नमन वंदन की गई। जिले के देवनगर किरार भवन के सामने ग्राउंड में हिंदू उत्सव समिति के बैनर तले मंच पर समस्त झांकियों के अध्यक्षों एवं नगर के प्रतिष्ठित महानुभावों एवं समस्त अखाड़ों के अध्यक्षों का हिंदू उत्सव समिति द्वारा शील्ड श्रीफल साल वितरण कर सम्मान किया गया। अध्यक्ष सनी सक्सेना के द्वारा पूर्व हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश व्यास का भी स्वागत सम्मान हुआ।

एवं श्री रामराज्य मित्र मंडल द्वारा झांकी पर बना मंदिर के अंदर मां काली विराजमान जो नगर में चर्चा में रही। मां जगदंबा झूला पर सवार भक्तों को दर्शन देते हुए नजर आई। हिंदू उत्सव समिति ने संपूर्ण झांकियों के अध्यक्षों को शील्डो के साथ श्रीफल साल भेंटकर किया सम्मान। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार साहवाल रायसेन के निर्देशन में पुलिस की व्यवस्था सक्रियता में रही। आचार संहिता का पालन करते हुए ड्यूटी पर सरकारी सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले के गैरतगंज एवं देवनगर में रावण 45 फीट के लगभग था। जिसका श्रीराम जी द्वारा बद हुआ। राम जी के एक ही बाण से रावण का दहन हुआ। हिंदू उत्सव समिति के मंच पर उपस्थित। कवरेज करते हुए। राजेश साहू द्वारा पूरे समय मां जगदंबा को नमन करते हुए कार्यक्रम को कवरेज करते हुए। खबर प्रकाशित हुई।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज से भी लोग। नगर गैरतगंज में नगर अध्यक्ष परिषद के जिनेश सिंघई रामकृपाल श्रीवास्तव अशोक ठाकुर हरिकेश गौर भूरा मानसिंह शिखर चंद जैन निर्मल जैन संजय जैन टिंकल कीर एवं देवनगर में ठाकुर मलखान सिंह मोहन शेखावत रविंद्र याज्ञिक अमरसिंह कुशवाहा फूलसिंह पटेल प्रभुसिंह पटेल कछेदीलाल साहू राजेंद्र श्रीवास्तव नंदलाल साहू पूर्व सरपंच सुषमा श्रीवास्तव एवं वर्तमान सरपंच एवं नीलम चंद्रवंशी माखन शेजवार जनपद सदस्य डॉ दीपक धाकड़ एवं गिरीश सक्सेना रमेश कुमार शर्मा सोनू मीणा अमन सक्सैना गया प्रसाद विश्वकर्मा अज्जू महाराज सहित नगर के बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित लोग सभी संगठनों के समाजसेवी लोग राजनीतिक नेतागणों का हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष सनी सक्सेना द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।
नगर में शांति व्यवस्था रही कार्यक्रम सफल रहा

राजेश साहू ब्यूरो चीप
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन/गैरतगंज/देवनगर।


