रानी बड़ौद में सात दिवसीय श्री राम कथा हुई प्रारंभ
शाजापुर जिले के ग्राम रानी बड़ौद में राष्ट्रीय कथावाचक साध्वी वैष्णवी देवी के मुखारविंद से सात दिवसीय श्री राम कथा इलाही माता मंदिर प्रांगण में सोमवार से प्रारंभ हुई । प्रथम दिवस की कथा में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं आसपास क्षेत्र से श्रद्धालु जन शामिल हुए । कथा के दौरान साध्वी वैष्णवी देवी ने कहा कि त्रेता युग, द्वापर युग एवं सतयुग में हजारों वर्षों तक घोर तपस्या करने के बाद भी परमात्मा नहीं मिलते थे ।

सिर्फ कलयुग ही ऐसा युग है जिसमें कहा जाता है – ‘कलयुग केवल नाम अधारा जपत जपत नर उतरही पारा’
अर्थात कलयुग में नाम जपने से ही परमात्मा की प्राप्ति हो जाती है । साध्वी वैष्णवी देवी ने कहा कि मनुष्य जन्म बहुत ही मुश्किल से मिलता है और मनुष्य जन्म इसलिए मिलता है ताकि हम परमात्मा को प्राप्त कर सके । जीवन तो जानवर भी जीते हैं पशु भी जीते हैं पक्षी भी जीते हैं लेकिन वह परमात्मा की प्राप्ति नहीं कर सकते हैं । सिर्फ मनुष्य ही अपने जीवन में परमात्मा की प्राप्ति कर सकता है ।
इसके साथ ही कथा के प्रथम दिवस भगवान शिव एवं माता सती की कथा को विस्तृत रूप से साध्वी वैष्णवी देवी ने बताया ।
सुजालपुर संवाददाता अनिल जाट



