pub-1657030687483830

मध्यप्रदेश में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व का होगा आयोजन

Posted on

July 15, 2023

by india Khabar 24

बड़वानी और धार जिले से प्रारंभ होगा विकास पर्व

विकास पर्व के दौरान 2 लाख करोड़ से अधिक के भूमि पूजन, लोकार्पण

विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री चौहान करेंगे अनेक जिलो में रात्रि विश्राम

शहडोल 15 जुलाई 2023- मध्यप्रदेश में आगामी 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व का आयोजन होगा ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विकास पर्व के संबंध में समस्त मंत्री, जिला प्रशासन को वीसी के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।
विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिलों में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री सागर जिले के बीना रिफायनरी का विस्तार और केन बेतवा लिंक योजना के भूमिपूजन शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विकास पर्व के दौरान जिलों में 7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इसी तरह 36,348 करोड़ की 13 सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन भी होगा।

शिवराज सिंह चौहान विभिन्न जिलों में 83 सीएम राइज स्कूलों का शुभारंभ करेंगे। वे
प्रदेश के नए स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमिभूजन करेंगे।
इसके साथ ही विकास पर्व के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग एवं सड़क निर्माण के 21,900 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 1207 कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा।

अमृत 2.0 अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं के तहत 3000 करोड़ रुपए की राशि के कार्य होंगे।

इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लगभग 400000 हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जायेगा।

मुख्यमंत्री चौहान जिलों में 10 नवीन महाविद्यालयों का भूमि पूजन करेंगे।
वे जल जीवन मिशन अंतर्गत 28,471 करोड़ की राशि की 15,450 समूह पेयजल परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे।

विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों का सम्मेलन भी विकास पर्व में होगा।
जिलों में होने वाले विकास पर्व के आयोजनों में गरीब कल्याण अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना, दीनदयाल रसोई योजना , मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना संबल योजना के विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे।

विकास पर्व में किसान कल्याण अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के कार्यक्रम का आयोजन होगा ।

मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण रोजगार एवं स्वरोजगार कमजोर वर्ग कल्याण शिक्षा स्वास्थ्य और सुशासन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में भी शामिल होंगे शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

July 15, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top