कोरबा/छत्तीसगढ़
कोरबा//कोरबा जिले के रिहायशी इलाके में सेक्स रैकेट चलता पाया गया है। पुलिस की छापा मार कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ है। एक मकान में ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में कई लड़के लड़कियां पाई गई हैं। पुलिस ने आधा दर्जन लोग को हिरासत में लिया है। जिले के मध्य घंटाघर के समीप 3 मंजिला मकान में एसपी की स्पेशल टीम ने छापामार कार्रवाई की। मकान मे अनैतिक रूप से देह व्यापार का कारोबार संचालित हो रहा था। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से पुलिस को देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। इस मामले में आज अलग-अलग टीम बनाकर आज इस कॉलोनी में छापामार की कार्यवाही की गई है। इस मामले में गृह स्वामिनी मोना नामक महिला का नाम सामने आया है।
बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
Post Views: 95


