pub-1657030687483830

जिले के ग्राम खरगोन में अखिल भारतीय किरार धाकड़ सामाजिक विकास कल्याण समिति के तत्वाधान में बीते दिन  जिला स्तरीय 108 प्रतिभाओं का सम्मान समारोह संपन्न हुआ

Posted on

July 3, 2023

by india Khabar 24

रायसेन/-जिले में बीते दिन रविवार 02 जुलाई 2023 को जहां पर तहसील बरेली के ग्राम पंचायत खरगोन के ग्राम स्थल गणेश हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष पटेल एवं कार्यक्रम प्रभारी डीडी धाकड़ एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकिशन पटेल पूर्व विधायक एवं श्रीमती विभा पटेल पूर्व महापौर एवं प्रदेश अध्यक्ष किसान संघ दर्शन सिंह चौधरी कार्यक्रम संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष हरी बाबू धाकड़ स्वागत प्रभारी भगवान सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हेमंत पटेल सहित अखिल भारतीय किरार धाकड़ सामाजिक विकास कल्याण समिति के तत्वाधान में बीते दिन रविवार को जिला स्तरीय 108 प्रतिभाओं का सम्मान समारोह का कार्यक्रम समय दोपहर 1बजे शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन 5 बजे हुआ। जहां पर यह कार्यक्रम अखिल भारतीय किरार धाकड़ सामाजिक विकास कल्याण समिति के तत्वाधान में कक्षा दसवीं एवं कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं के प्राप्त अंक 75% या उससे अधिक नंबर प्राप्त अंक बाले छात्र छात्राओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय शील्डो के साथ में प्रशस्ति पत्र देकर। अतिथियों के द्वारा छात्र छात्राओं को सम्मान किया। सभी अतिथियों ने अपने अपने उद्बोधन में समाज के प्रति एवं राजनीति से संबंधित चर्चाओं पर प्रकाश डाला। तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा नगर खरगोन के गणेश हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर भवन। कार्यक्रम में लगभग 110 के प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सभी किरार धाकड़ नागर मालव समाज बंधुओं की एकता की मिसाल बड़ी संख्या में अखिल भारतीय किरार धाकड़ सामाजिक विकास कल्याण समिति के तत्वाधान में बैनर तले खुशियों का माहौल देखने को मिला। जो किरार धाकड़ नागर मालव समाज बंधुओं के बीच जन चर्चा में चर्चा है। कार्यक्रम में यह रहे मौजूद। प्रतिभा सम्मान संचालन ओपी धाकड़ हेमंत चौधरी नगर अध्यक्ष बरेली जोधा राम ठाकुर शंकर सिंह माता वारे भबूत सिंह नरेंद्र पटेल भूपेंद्र पटेल रघुनाथ चौरे श्रीमती ममता चौहान श्रीमती चंदा चौहान टीआर चौहान पुष्कर सिंह चौहान स्वरूप सिंह मुकद्दम राहुल पटेल राम गोपाल पटेल जिला अध्यक्ष सहित सभी की विशेष उपस्थिति में। वरिष्ठ पत्रकार राजेश साहू के साथ में विजय कुमार को भी शील्ड वितरण कर सम्मान किया। एवं कक्षा 12वीं में कुमारी शुभी पटेल उदयपुरा को प्रथम स्थान पर शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया‌ वही कार्यक्रम में उपस्थित। छात्रा कक्षा दसवीं से कुमारी विभा पटेल बरेली को प्रशस्ति पत्र के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। एवं कुमारी अंकिता चौहान एवं कुमारी आर बी धाकड़ ने भी समाज के उत्थान एवं विकास के संबंध में अपनी ओर से उद्बोधन में विचार व्यक्त किए। सभी अतिथियों का अतिथियों के द्वारा श्री पंचाल बेच लगाकर सम्मान किया गया। अखिल भारतीय किरार धाकड़ समाज विकास कल्याण समिति का कार्यक्रम संपन्न एवं सफल रहा।

राजेश साहू ब्यूरो चीफ 
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन/बरेली/ खरगोन।

Posted on

July 3, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top