रायसेन/-जिले में आज दिन शनिवार 03 जून 2023 को जहां पर
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी सांची जनपद के ग्राम खरबई रंगपुरा केसरी सेवासनी बनगवां पैमत तथा महूॅजागीर सहित अन्य ग्रामों में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी आज दिन शनिवार 03 जून को प्रातः 09.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे ग्राम खरबई पहुचेंगे। तथा यहां आयोजित ग्राम खरबई ग्राम सतकुण्डा ग्राम सेहतगंज एवं ग्राम पीपलखिरिया की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री प्रातः 11.15 बजे ग्राम रंगपुरा केसरी में आयोजित ग्राम रंगपुरा केसरी नांद बीतपुरा तथा सेण्डोरा की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी दोपहर 12.40 बजे ग्राम सेवासनी में आयोजित ग्राम सेवासनी बागोद बड़ौदा-25 एवं सिलपुरी की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। और अपरान्ह 03 बजे ग्राम बनगवां में आयोजित ग्राम बनगवां अल्ली तथा ब्यावरा की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। स्वास्थ्य मंत्री शाम 04 बजे ग्राम पैमत पहुचेंगे। तथा यहां आयोजित ग्राम पैमत बिरहौली बर्रूखार तथा मुछैल की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी शाम 05.30 बजे ग्राम महूॅजागीर पहुचेंगे। और यहां आयोजित ग्राम महूॅजागीर मानपुर और नयापुरा की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।


