pub-1657030687483830

बेटियों के जीवन को आसान बनाने चलाई जा रही हैं अनेकों योजनाएं- स्वास्थ्य मंत्री:- डॉ चौधरी

Posted on

May 22, 2023

by india Khabar 24

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत आमखेड़ा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 42 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जोड़ों को योजना के तहत 49-49 हजार रू के चेक प्रदान किए।

रायसेन/-जिले में बीते दिन रविवार 21 मई 2023 को जहां पर माँ बहन-बेटी का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार द्वारा प्रदेश में कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। यह बात स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने सांची जनपद की ग्राम पंचायत
ढकना-चपना के आमखेड़ा स्थित स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में 42 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 35 जोड़ों का विवाह तथा सात जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद। शुभकामनाएँ और बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनके जीवन में सुख समृद्धि और रिद्धि-सिद्धि सदैव बनी रहे। नव-विवाहित दंपति प्रेम स्नेह और आत्मीयता से जीवन व्यतीत करें और दोनों परिवारों का मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ाएँ। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि निर्धन परिवारों के लिये मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना वरदान की तरह है। बेटी परिवार और समाज को बोझ न लगे और विवाह उत्सव उल्लास के साथ हो, इस उद्देश्य से हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आरंभ की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में प्रत्येक नव-दम्पति को 49 हजार रूपए की राशि प्रदान की जा रही है, जिससे वे गृहस्थी आरंभ करने के लिए अपनी जरूरत और पसंद अनुसार स्वयं सामग्री ले सकें। विवाह की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान द्वारा बेटियों की जिंदगी आसान बनाने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बेटियों के जीवन में बदलाव लाने और बेटियों के प्रति समाज का दृष्टिकोण बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बेटियों की शिक्षा के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 शुरू की जिसमें लाड़ली बालिका को कॉलेज की पढ़ाई के लिए दो किश्तों में 25 हजार रू की राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में लागू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों का आत्म-सम्मान और आत्म-निर्भरता बढ़ेगी। पात्र बहनों के खाते में 10 जून को योजना की राशि 1000 रूपये अंतरित की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना की मददे से गरीब माता-पिता की बेटी के विवाह की चिंता दूर हुई है। पहले गरीब परिवारों को बेटी के विवाह के लिए कर्ज लेना पड़ता था। लेकिन अब सरकार द्वारा बेटियों का विवाह धूमधाम से कराया जा रहा है। साथ ही गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए 49-49 हजार रूपए की राशि भी दी जाती है। यह सरकार समाज के प्रत्येग वर्ग की चिंता करते हुए उनके विकास और कल्याण के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम में सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते जनपद उपाध्यक्ष गंगाराम चौकसे एसडीएम रायसेन मुकेश सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।

Posted on

May 22, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top