सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत, रेल पटरी पर मिली लाश पुलिस जुटी जांच में

Posted on

May 8, 2023

by india Khabar 24

सरगबुंदिया/कोरबा



सरगबुंदिया//ट्रेन की चपेट में आने से एक लगभग 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रेलवे ट्रेक पर उसका कटा हुआ शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई हैं । पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
उरगा थाना अंतर्गत सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने एक लगभग 55 वर्षीय महिला का दर्दनाक अंत हो गया। मृतका की लाश रेल पटरियों के बीच दो, तीन भागों में विभाजित अवस्था में पाई गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया,कि महिला कोयला बीनने आई रही होगी तभी वो ट्रेन की चपेट में आ गई होगी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी केमरामेन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय ‌हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

May 8, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top