pub-1657030687483830

मथुरा में निकाय चुनाव के लिए मुख्यमंत्री ने जनसभा को किया संबोधित

Posted on

April 28, 2023

by india Khabar 24

मथुरा कराया जाएगा भव्य धाम का निर्माण – योगी आदित्यनाथ


मथुरा।काशी और अयोध्या की तरह अब मथुरा में भी होगा भव्य धाम का निर्माण’, चुनावी जनसभा में बोले
मुख्यमंत्री पिछले सरकारों ने प्रदेश में अपराधियों के खुली छूट दी हुई थी। पहले की सरकार अपराधियों के लिए पूरे सिस्टम को दांव पर लगा देते थे और अब अपराधी गले में तख्ती टांगकर थानों में सरेंडर कर रहे हैं।
जनपद में इन दिनों नगर निकाय चुनावों की सरगर्मी तेज है। नामांकन पूरे हो चुके हैं और अब पार्टियां अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर रही हैं। इसी क्रम में आज राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रज क्षेत्र में थे। बीजेपी मेयर उम्मीदवार और अन्य पार्षद उम्मीदवार के लिए उन्होंने मथुरा में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश का स्वरुप बदल चुका है। अपराधियों की गुंडागर्दी मिट्टी में मिला दी गई है।
अब अपराधी गले में तख्ती टांगकर थानों में सरेंडर कर रहे – मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार अपराधियों के लिए पूरे सिस्टम को दांव पर लगा देते थे और अब अपराधी गले में तख्ती टांगकर थानों में सरेंडर कर रहे हैं। पहले आम आदमी का सड़क पर निकलना मुश्किल होता था जा वह सीना चौड़ाकर चलता है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में रोजगार और निवेश की भारी कमी थी और अब हर वर्ष अरबों रुपयों का इन्वेस्टमेंट आ रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनवा रही है। काशी में भगवान भोलेनाथ का भव्य धाम बन गया। उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग सहमत हो जाएं तो मथुरा में भी भव्य धाम बन जाए। बरसाना में रोपवे के निर्माण को भव्यता दी जाएगी। कोसी में बहुत काम कराने है गोवर्धन को फिर से उसकी भव्यता की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की भी जिम्मेदारी है और आम लोगों की भी जिम्मेदारी है सरकार हमेशा साथ है।

Posted on

April 28, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top