pub-1657030687483830

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले में अब तक दो लाख 24 हजार से अधिक महिलाओं के भरे गए ऑनलाईन आवेदन।

Posted on

April 27, 2023

by india Khabar 24

रायसेन/-जिले में बीते दिन बुधवार 26 अप्रैल 2023 को जहां पर
प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक प्रारंभ की गई। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति महिलाएं बेहद उत्साहित है। लाड़ली बहना योजना अंतर्गत रायसेन जिले में 26 अप्रैल को शाम 05 बजे तक 224632 महिलाओं के ऑनलाईन आवेदन भरे गए हैं। कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि जिले में गॉवों तथा नगरों के वार्डो में कैम्प लगाकर महिलाओं के ऑनलाईन आवेदन भरे जा रहे हैं। साथ ही डोर टू डोर जाकर भी ऑनलाईन आवेदन भरे जा रहे हैं। जिले में लाड़ली बहना योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर दुबे बेहद संवेदनशील तथा गंभीर है। कलेक्टर दुबे द्वारा प्रतिदिन योजना की कार्यप्रगति की समीक्षा की जा रही है। एवं कैम्पों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। साथ ही जिला अधिकारियों द्वारा भी उन्हें सौंपे गए सेक्टर अंतर्गत आने वाले ग्रामों तथा नगरों का निरीक्षण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 23 से 60 वर्ष तक की ऐसे परिवार जो आयकर दाता नहीं है। परिवार में 5 एकड़ से कम भूमि है। और घर में चार पहिया वाहन नहीं है। उन परिवारों की महिलाओं को योजना में पात्र माना गया है। इन सभी बहनों के पंजीयन की कार्यवाही 30 अप्रैल तक जारी रहेगी। पंजीयन प्रक्रिया में प्रत्येक आवेदक का ई-केवायसी अनिवार्य किया गया है। शासन द्वारा इसके लिये निरूशुल्क व्यवस्था की गई है। योजना में प्राप्त आवेदनों का मई माह में परीक्षण होगा और 10 जून से पात्र हितग्राही बहनों के खातों में एक-एक हजार रूपये आना शुरू हो जायेंगे।

जिले में 224632 महिलाओं के भरे गए ऑनलाईन आवेदन

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले में 26 अप्रैल को शाम 05 बजे तक कुल दो लाख 24 हजार 632 महिलाओं के ऑनलाईन आवेदन भरे गए हैं। इनमें जिले की सातों जनपद पंचायतों में कुल एक लाख 67 हजार 757 से अधिक आवेदन तथा 12 निकायों में कुल 56 हजार 875 आवेदन भरे गए हैं। बाड़ी जनपद में 31443 आवेदन। बेगमगंज जनपद में 20126 आवेदन गैरतगंज जनपद में 18293 आवेदन औबेदुल्लागंज जनपद में 25576 आवेदन सांची जनपद में 27972 आवेदन सिलवानी जनपद में 22494 आवेदन तथा उदयपुरा जनपद में 21853 महिलाओं के ऑनलाईन आवेदन भरे गए हैं।
नगर पालिका बेगमगंज में 5684 आवेदन नगर पालिका मण्डीदीप में 14958 आवेदन तथा नगर पालिका रायसेन में 7724 महिलाओं के आवेदन भरे गए हैं। इसी प्रकार नगर परिषद बाड़ी में 3411 नगर परिषद बरेली में 4947 नगर परिषद देवरी में 2889 नगर परिषद गैरतगंज में 3014 नगर परिषद औबेदुल्लागंज में 4110 नगर परिषद सांची में 1488 नगर परिषद सिलवानी में 3665 नगर परिषद सुल्तानपुर में 2082 तथा नगर परिषद उदयपुरा में 3203 महिलाओं के ऑनलाईन आवेदन भरे गए हैं।

राजेश साहू संभागीय ब्यूरो
इंडिया खबर 24 न्यूज़/भोपाल/रायसेन।

Posted on

April 27, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Scroll to Top