रायसेन मध्यप्रदेश
रायसेन/-जिले में बीते दिन चैत माह नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के थाना उमरावगंज क्षेत्र में ग्राम गुदावल के पर्यटन प्राचीन तीर्थ स्थल मां कंकाली मां का दरबार जो हजारों वर्ष पुराना प्राचीन स्थल दरबार में मां विराजमान है। जहां पर मां कंकाली दिन में तीन बार रूप बदलती है। ऐसी हमारी मां जगत जननी जगदंबा कंकाली काली माता का स्थान है। कहते हैं कि काली कंकाली तेरा वचन ना जाए खाली। ऐसी हमारी मां जगदंबा मां। भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करती है। चैत माह नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों का तांता लगा रहता है। यहां पर मां के दरबार में जोभी भक्त आता है। मां भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती है। कंकाली मां के दरबार में दिन -रात मां की सेवा में लगे हैं। मंदिर के पुजारी एवं मां के भक्त सेवक तो वही जिला पुलिस कप्तान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल रायसेन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के कुशल मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी की देखरेख एवं कुशल कार्य क्षेत्र में थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया के साथ पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर सीसी कैमरा की तरह मां की सेवा आराधना में सेवा करते नजर आ रहे हैं। नगर क्षेत्र देश विदेश में कंकाली मां का नाम इतिहास में विख्यात है। ऐसी हमारी मां कंकाली देवी दुर्गा भक्तों की मुरादे पूरी करती है।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन/उमरावगंज।



