जैजैपुर/छत्तीसगढ़

जैजैपुर/खुद को समाज और धर्म का ठेकेदार समझ कर दूसरे समाज के व्यक्ति को जातिगत गाली गलौज करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को प्रदेश भर के चौहान समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय जैजैपुर के सामने धरना प्रदर्शन कर एवं रैली निकालकर थाना में ज्ञापन सौंपा गया।इस दौरान चौहान समाज के लोगों ने थाना के बाहर बैठकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए जमकर नारेबाजी भी किया। गौरतलब है कि पूरा मामला जैजैपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मलनी मे बीते माह अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया था। मलनी में हो रहे नवधा रामायण में निमंत्रण मिलने के बाद विजय चौहान पिता मोहन चौहान कोरबा से अपनी रामायण मंडली के साथ मलनी आए हुए थे, इस दौरान मलनी के कमल चंद्रा ने उनके मंडली के सदस्य लक्ष्मी कवर को फोन कर विजय कुमार चौहान को लाए हो कहते हुए अभद्र टिप्पणी कर गाली-गलौज करने लगा। इस पर विजय चौहान ने 1 मार्च को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर जैजैपुर पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इधर रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही कमल चंद्रा फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज चौहान समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में रविवार को जैजैपुर पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर रैली निकालकर थाना में ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही पूरे प्रदेश भर से आए चौहान समाज ने पुलीस के ऊपर आरोपी को गिरफ्तार करने में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में अपने समाज के खिलाफ हुए इस अभद्र टिप्पणी को लेकर पूरे चौहान समाज में खासा आक्रोश है, ऊपर से रिपोर्ट दर्ज होने के 27 दिन बाद भी आरोपी कमल चंद्रा का गिरफ्तारी नहीं होना आग में घी डालने का काम कर रहा है। यही वजह है आज हुए धरना प्रदर्शन और रैली में समाज के लोगों का आक्रोश देखने को मिला जहां रैली में भी समाज के लोगों ने खूब नारेबाजी किया तो वही थाना में भी पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाए। सभी आदरणीय सामाजिक बंधुओं और मातृशक्ति को सादर नमन, जैसा कि कल दिनांक 26 तारीख को गाड़ा समाज प्रदेश स्तरीय की ओर से जैजैपुर तहसील कार्यालय के पास समाज की ओर से धरना प्रदर्शन था, उसके बाद समाज की ओर से सभी सामाजिक बंधुगण, बहनें, थाना जैजैपुर में थाना घेराव कर थाना प्रभारी, टी सतरूपा तारम से समाज का पूरा प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर 1 माह से ज्यादा समय होने के बावजूद कमल चंद्रा की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज में काफी आक्रोश है।

तथा 7 दिन का समय समाज की ओर से दिया गया है, तो समाज प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है, प्रांतीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ से मालती चौहान और जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौहान, चौहान चौहान, के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन सफल रहा। जिसमें समाज की ओर से महावीर चौहान, गणपत चौहान, नरेश चौहान, राजेश चौहान, धरम चौहान, ललित चौहान, डॉक्टर गोविंद चौहान, नरेंद्र चौहान, मनहरण चौहान, प्रशांत चौहान, सरस्वती चौहान, गौरी चौहान, लक्ष्मी नाग, ब्लॉक अध्यक्ष देव कुमारी चौहान, भानु चौहान, सरिता चौहान, कौशल्या गंधर्व, राजकुमार गंधर्व, मंथिर चौहान, छाया चौहान, मेहंदी चौहान, रामनारायण चौहान, राधिका चौहान, अजय करायत, सरोज चौहान, सुमन चौहान, मोहनसिंह गंधर्व, तथा बहुत से समाज के पदाधिकारी गण मातृशक्ति भारी संख्या में समाज ने अपनी उपस्थिति समाज हित में अपनी एकजुटता का परिचय दिया, और अपने हक और सम्मान के लिए गाड़ा समाज के सभी बंधुगण भारी संख्या में प्रदेश स्तर, शिवरीनारायण, कसडोल, रायगढ़, कोरबा, सक्ती,डभरा, जैजैपुर, चांपा, अकलतरा, कवर्धा, बिलासपुर, रायपुर, कांकेर,दुर्ग, सरिया, रायगढ़, मीडिया प्रभारी बोधन चौहान, सुधीर चौहान, महंगु लाल, ने और सभी जय भीम आर्मी के सदस्य मित्रगण की पहल और कमल चंद्रा को गिरफ्तार करें, इस धरना कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का धन्यवाद एवं मीडियाकर्मी का धन्यवाद।
इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट


