
सिवनी मध्यप्रदेश
घंसौर/प्रदेश जल निगम मर्यादित भोपाल परियोजना क्रियान्वयन इकाई -जबलपुर, ग्राम ईश्वरपुर में पाली ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना पी आर ए का आयोजन किया गया ,जिसमें ग्राम की स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं पंचायत प्रतिनिधियों एवं अन्य ग्रामीणों के ग्राम के भौगोलिक व नक्शा रंगोली बनाकर जानकारी एकत्रित की गई । एवं अन्य गतिविधियां की गई ,ग्राम का क्षेत्र भ्रमण कर ग्राम की समस्त जानकारी एकत्रित की गई ,पी आर ए के दौरान ग्राम के इतिहास की जानकारी ली गई ,साथ ही ग्राम के समीप ग्राम में लगने वाले टोले मजरे फसल एवं संरक्षण कृषि पद्धति जल जनित बीमारियों के बारे में जानकारी ली गई। ग्रामीणों से एकत्रित जानकारी के आधार पर ग्राम के ग्राम वासियों का आर्थिक विश्लेषण किया गया। पुराने व नवीन जल स्रोतों शासकीय इमारतों एवं अन्य जानकारी जो पी आर ए के लिए आवश्यक थी ग्रामीणों के माध्यम से एकत्रित की गई। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री अशोक कुमार शर्मा जी ,पुष्पा उईके जी ,प्रतिभा ग्रीयाम जी एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।
घंसौर– ईश्वर दीक्षित की रिपोर्ट



