pub-1657030687483830

37 करोड़ रूपये की लागत से बनाई जा रही दर्री डेम से गोपालपुर सड़क डामरीकरण कार्य का राजस्व मंत्री ने किया शुभारंभ

Posted on

January 22, 2023

by india Khabar 24

कोरबा/छत्तीसगढ़

कोरबा/प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दर्री से गोपालपुर सड़क डामरीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया, उन्होने पूजा-अर्चना की तथा कार्य की शुरूआत कराई। इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी सहित मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षद व एल्डरमेनगण उपस्थित थे
दर्री डेम से गोपालपुर तक 37 करोड़ रूपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे इस कार्य के तहत डामरीकरण कार्य का शुभारंभ दर्री डेम के समीप आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के हाथों किया गया.
इस मौके पर राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि दर्री डेम से लेकर गोपालुपर तक सड़क निर्माण के लिए मैंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से स्वीकृत प्रदान करने का अनुरोध किया था, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके लिए 37 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की तथा यह कार्य कराया जा रहा है उन्होने कहा कि सड़क निर्माण के अंतर्गत अधिकांश सी.सी. रोड का निर्माण किया जाना हैं, जिसका कार्य प्रगति पर है इसी प्रकार दर्री डेम से एनटीपीसी गेट तक ओव्हरब्रिज तक डामरीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है, आगामी 15 दिनों के भीतर यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा उन्होने कहा कि माह जून तक इस पूरी सड़क का निर्माण हो जाएगा, जिससे दर्री क्षेत्र तथा इस मार्ग पर गुजरने वाले नागरिकों को एक बड़ी समस्या से निजात मिल सकेगी
राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कोरबा शहर एवं विभिन्न उपनगरीय क्षेत्रों व दूसरें शहरों को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण तेजी के साथ हो रहा है, जल्द ही वह समय आएगा जब सड़क संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। उन्होने कहा कि दर्री से कोरबा आने जाने के लिए बराज पुल के समानांतर भवानी मंदिर के समीप मुख्य मार्ग पर मिलने वाले पुल का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है तथा उस पर वाहनों का आवागमन भी हो रहा है जिससे दर्री बराज पुल सड़क पर वाहनों का दबाव कम हो गया है तथा आमनागरिकों को आवागमन में अत्यंत सहुलियत हो गई है। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कोरबा शहर की सड़कों का डामरीकरण आवश्यकतानुसार नवनिर्माण आदि के कार्य भी व्यापक स्तर पर कराए जा रहे हैं
इस अवसर पर सभापति श्यामसुंदर सोनी के साथ ही एम.आई.सी. सदस्य संतोष राठौर, सुनील पटेल, रोपा तिर्की, मस्तुल सिंह कंवर, पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, पार्षद विनीत एक्का, एल्डरमेन मनीराम साहू, बच्चूलाल मखवानी, आशीष अग्रवाल, कुसुम द्विवेदी, व्ही.के. मिश्रा, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, राकेश पंकज, सर्वजीत सिंह, रामायणदास महंत, शशि अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, द्रौपदी तिवारी, सरस्वती कंवर, तारकेश्वरी शर्मा, अशोक मित्तल, प्रदीप पुराणे, डी.आर. नेताम आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे

इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

Posted on

January 22, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top