लालबर्रा।
नगर मुख्यालय से 5 कि.मी दुर स्थित ग्राम पंचायत बघोली स्थित स्कूल ग्राउंड में कार्तिक पूर्णिमा की छटमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ अंचल का सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम डॉ. पीसीलाल यादव कृत “दूध मोंगरा” गंडई जिला राजनांदगाव को आमंत्रित किया गया है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए मेला महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष चैनलाल चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा की छटमी के अवसर पर 13 नवंबर रविवार को दिन-रात के मेले का आयोजन किया गया है जिसमें ग्रामीणों एवं क्षेत्रीयजनों के स्वच्छ एवं स्वस्थ मनोरंजन के लिए पारंपरिक एवं सांस्कृतिक छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम “दूध मोंगरा” गंडई जिला राजनांदगांव को आमंत्रित किया गया है। जिसमें गायक कलाकार गौतमचंद जैन, द्वारिकाप्रसाद यादव, सुखीयारिन मानिकपुरी, सरस्वती निषाद अपनी 50 सदस्यीय टीम के साथ एक से बढ़कर एक सुमधुर गीतों एवं नृत्यों के साथ- साथ हास्य प्रहसन पर अपनी प्रस्तुतियां देगें।
आयोजित मेला उत्सव समिति के इस कार्यक्रम में क्षेत्रीयजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील आयोजक मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष साजिद अली मंझले पटेल , उपाध्यक्ष चैनलाल चौधरी, सचिव कमलेश खरोले, कोषाध्यक्ष कैलाश रंगारे, संरक्षक व सरपंच अरशद उर्फ पापा पटेल एवं समस्त पंचगण व ग्रामवासियों ने की है।



